वसई में दो अलग-अलग घटनाओं में प्रेमप्रकरण के चलते एक युवती की हत्या और एक अन्य युवती पर जानलेवा हमला किया गया है। पहली घटना में उत्तर प्रदेश के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और ‘दृश्यम’ स्टाइल में पुलिस को चकमा देने की कोशिश की।
दूसरी घटना में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर कैची से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पहली घटना में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की 25 वर्षीय प्रिया सिंह की हत्या की गई थी। उसका प्रेमी अमित सिंह (28) वसई का रहने वाला है। अमित ने प्रिया की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव वसई के पोमन गांव में फेंक दिया। अमित ने पुलिस को चकमा देने के लिए प्रिया का मोबाइल दिल्ली में ट्रेन में फेंक दिया था। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
दूसरी घटना में विरार की 22 वर्षीय भविका गावड़े पर उसके प्रेमी अक्षय पाटील ने कैची से हमला कर दिया। अक्षय को शक था कि भविका के दूसरे से प्रेम संबंध हैं। हमले में भविका गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है।
Also Read : मुंबई में रेलवे मेगाब्लॉक के कारण यात्रियों को शनिवार और रविवार को होगी परेशानी