सदन नेता पद पर शिवानंद पाटिल (Shivanand Patil) के चुनने के बाद परिवहन कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत भी कराया। इस दौरान शिवानंद पाटिल ने कहा कि, ‘कर्मचारियों के अटके हुए वेतन को लेकर जल्द वे आयुक्त के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
वहीं आने वाले बजट में एक अच्छी रक्कम परिवहन विभाग के लिए आवंटित की जाएगी। परिवहन विभाग के लिए सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। 200 कर्मचारियों को मनपा में कैसे शिफ्ट किया जाए? इसके लिए भी प्रयास किये जाएंगे। स्क्रैप के पैसों को मेडिकल के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की जाएगी। सदन के नेता शिवानंद पाटिल ने आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में परिवहन कर्मियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान नगरसेवक अमर पुदाले, विनायक विटकर, ज्ञानेश्वर कारभारी, परिवहन सभापती जय सालुंखे, बांगले, पटेल, शेख, परिवहन विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
परिवहन प्रबंधक को इसे सक्षम करना चाहिए। परिवहन को लेकर महापौर, आयुक्त और विधानसभा के नेता एक साथ आएं। वेतन के लिए कुछ प्रावधान के साथ प्रति माह एक वेतन होना चाहिए। परिवहन अध्यक्ष जय सालुंखे ने सदन के नेताओं के सामने ऐसे कई मुद्दे उठाए।
Report by : Rajesh Soni
Also read : ऑक्सीजन की कमी के बाद वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हुए लोग