सोशल मीडिया (social media)पर जंगल की सड़क पार करते एक हाथी के परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है ।जानकारी के मुताबिक ये नज़ारा महाराष्ट्र का ही है। इस वीडियो में चलते-चलते हाथी एक बाइक को लात मारता हुए नज़र आता है। इस वीडियो को देख कर लोगों की हंसी नहीं रह रही। हाथी के इस बाइक शॉट को देखकर सभी चौंक गए क्यूंकि हाथी ने शॉट को ऐसा मारा जैसे की ये कोई फुटबॉल हो। सड़क पर जा रहे एक शख्स ने इस पूरी घटना को अपने फ़ोन के कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वही इस वीडियो में पीछे से लोगों की कई सारी आवाज़ें भी सुनंने में आरही है। हाथी के लात मारने के बाद इस बाइक के टुकड़े-टुकड़े हो जाते है और इसके बाद हाथी आगे बढ़ते हुए चला जाता है जैसे की कुछ हुआ ही नहीं।
Also Read :- https://metromumbailive.com/bests-premium-buses-start-service-between-bandra-thane-bang-offers-on-chalo-app/