कोरोनाताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राज्य में महामारी की दूसरी लहर में रोज 12 मरीजों की हुई मौत, मृत्यु रेट को लेकर महाराष्ट्र आठवें स्थान पर

152

देश में कोरोना (Corona) से होनेवाली मौत (Death) के मामले में बीते महीने पांचवें पायदान पर रहनेवाला महाराष्ट्र (Maharashtra) अब आठवें पायदान पर है। पहले स्थान पर पंजाब, दूसरे स्थान पर उत्तराखंड, तीसरे स्थान पर नागालैंड, चौथे स्थान पर गोवा तथा पांचवें स्थान पर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) है। हालांकि छठे स्थान पर रहे अंडमान और महाराष्ट्र की मौत के समान है। महाराष्ट्र और अंडमान की मृत्युदर 1.68 फीसद है।

बता दें कि मुंबई सहित अन्य राज्य में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत 10 फरवरी से हुई थी। दूसरी लहर में अब तक कोरोना से कुल 46,034 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से होने वाली मृत्युदर ने रफ्तार पकड़ी थी, वह चिंताजनक रही थी । बीते साल 9 मार्च 2020 से शुरू हुई महामारी ने अभी तक कुल 97,394 लोगों को अपना शिकार बनाया है। पहली लहर में 9 फरवरी तक कोरोना से 51,360 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि दूसरी लहर यानी 10 फरवरी से 3 जून तक कुल 46,034 लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है।

डेथ रिव्यु समिति के अध्यक्ष डॉ. अविनाश सुपे ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों की पूरी संख्या में अब बड़ी गिरावट देखी जा रही है। दूसरी महामारी लहर में जो वायरस का वैरिएंट है, वह अचानक हो रही मौत का कारण हो रहा है।

राज्य में कोरोना से हुई अभी तक सबसे ज्यादा 14,907 लोगों की मृत्यु मुंबई में हुई है। इसके बाद 12,737 की मृत्यु के साथ पुणे का नंबर आता है। तीसरे स्थान पर रहे ठाणे में कुल 8255 लोगों की मृत्यु हुई है, जब कि चौथे स्थान पर रहे नागपुर में 6787 लोगों की मृत्यु हुई है।

Report by : Aarti Verma

Also read : महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, सीएमओ कार्यालय ने जारी किया आदेश

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x