महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं की दिल्ली (Delhi) परेड जारी है। आज महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रकान्त दादा पाटिल भी दिल्ली पहुंचे हैं। इस बीच पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने को लेकर चर्चा है। अब इसको लेकर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वर्तमान में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है।
फड़णवीस ने कहा कि, ‘आरक्षण का लाभ वंचित समाज तक कैसे पहुंचाया जाए? इसको लेकर उन्होंने नए मैकेनिज्म को तैयार करने की बात कही है। जब तक OBC समाज को राजनीतिक आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक स्थानीय निकाय चुनाव ना हो। यह BJP की साफ भूमिका है।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘दिल्ली में सिर्फ नए मंत्री और महाराष्ट्र के प्रश्न को लेकर नेताओं के दौरे हो रहे हैं। संगठन में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बदलने का कोई विचार नहीं है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष पाटिल अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी उनके साथ है। हमारा हाई कमान उनके साथ हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : AIMIM सांसद इम्तियाज जलील का पुलिस पर गंभीर आरोप, कहा-‘जानबूझकर हमारे लोगों को फंसाया…’