ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राजनीति में परिवारवाद लोकतंत्र के लिए घातक-PM मोदी

142

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज संविधान दिन के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने इस हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भी नमन किया। वहीं पीएम मोदी ने देश की राजनीति में बढ़ते परिवारवाद पर भी हमला बोला है।

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘भारत एक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक परंपरा वाला देश है। राजनीतिक दलों का अपना एक महत्व हैं। राजनीतिक दल भी संविधान की भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एक प्रमुख माध्यम हैं। लेकिन राजनीतिक दलों द्वारा अपना लोकतांत्रिक कैरक्टर खोने से संविधान की एक-एक धारा को चोट पहुंची है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जो लोग स्वंय लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हो। वो कैसे लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक संविधान और लोकतंत्र को मानने वालों को चोट पहुंच रही है। आज भारत एक बड़े संकट की तरफ बढ़ रहा है। यह संकट है पारिवारिक पार्टियां। राजनीतिक में परिवारवाद लोकतंत्र के लिए घातक है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/congress-will-be-the-largest-party-in-2024-fight-for-supremacy-in-mva-government/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x