महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुम्बई (Mumbai) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां अंधेरी (Andheri) इलाके में घरेलू विवाद में रिश्तेदार की खून करने के आरोप में पुलिस ने 36 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी दी है।
अधिकारी ने जानकारी दी है कि, ‘दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। वहीं आरोपी अपने रिश्तेदार के साथ निरंतर मारपीट करता था। सोमवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने अपने रिश्तेदार के साथ जोरदार मारपीट की। जिसकी वजह से वो बुरी तरह से घायल हो गया था।
अधिकारी ने आगे बताया कि, ‘मारपीट के बाद घायल व्यक्ति को परिवार के अन्य सदस्यों ने करीब के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टर्स (Doctor) ने घायल व्यक्ति को मृत (Death) घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि, ‘मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 यानी (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : क्या महाराष्ट्र में फिर बढ़ेगा लॉकडाउन ?