महाराष्ट्र में बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच नासिक जिले के सिन्नार से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।

पता चला है कि सचिन सोमनाथ म्हस्के पिछले दो साल से नाबालिग बच्ची का पीछा कर रहा था। उसने लड़की को अकेले मिलने के लिए भी बुलाया था। लड़की ने उसकी एक नहीं सुनी, फिर उसने लड़की को धमकाया।

जिसके बाद उस लड़के ने पीड़िता को एक नाबालिग से मिलवाया। नाबालिग लड़के ने 6 सितंबर को नाबालिग लड़की को बस स्टॉप के सामने के एक कैफे में मिलने के लिए बुलाया। वहां उस नाबालिग लड़के ने लड़की को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया।

लड़के ने बलात्कार की घटना के बारे में किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बारे में सचिन नामक लड़के को भी पता चल गया। उसने भी शारीरिक सुख की मांग करते हुए लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसके बाद लड़की ने अपने घरवालों को इस बारे में बता दिया। जिसके बाद लड़की के पिता ने सिन्नर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं इस मामले में गुरुवार रात को पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य नाबालिग आरोपी पर बाल अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सुदर्शन अवारी द्वारा की जा रही है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – 400 किलोमीटर का मुम्बई-कोंकण एक्सप्रेस वे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x