महाराष्ट्र में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के बाद महाविकास अघाड़ी के प्रयोग के सफलता के प्रयोग को अब शिवसेना गोवा और उत्तर प्रदेश में भी करने जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने यह घोषणा की। संजय राउत ने यह भी कहा कि, MVA गठबंधन गोवा में 20-21 और उत्तर प्रदेश में 80 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
संजय राउत ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह घोषणा की। गोवा में शिवसेना की स्थानीय इकाई पिछले पांच साल से काम कर रही है। इसलिए हम गोवा में 20 से 21 और उत्तर प्रदेश में 80 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
अगर हमें गोवा के गठबंधन में सही जगह मिल जाती है तो, हम लीड में आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ किसान संघ भी हैं। ये संगठन हमारे साथ आने को तैयार हैं। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने हमारे लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। इसलिए उत्तर प्रदेश में भी MVA का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, ‘अगर गोवा और उत्तर प्रदेश में गठबंधन नहीं हुआ तो, हम अकेले लड़ेंगे।’
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – मुंबई गैंग रेप पीड़िता के केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की कोशिश-मलिक