गुजरातपॉलिटिक्स

गुजरात के बाद गोवा निकाय चुनाव में भी भाजपा ने लहराया परचम

164
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोरोना से संक्रमित

गोवा (Goa) निकाय चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। गोवा (Goa) में पणजी समेत छह नगरपालिकाओं के लिए चुनाव हुए थे। इन छह नगरपालिकाओं में सीसीपी और कैनाकोना, कर्चोरेम-कैकोरा, बिचोलिम, कुनकोलिम, वालपोई और पेरनम शामिल हैं। छह में से पांच नगरपालिकाओं में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

इसके अलावा भाजपा ने पणजी नगर निगम के 30 में से 25 वार्डों पर जीत दर्ज कर यहां भी भगवा लहरा दिया। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी। वहीं जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि, ‘गोवा की जनता ने एक बार भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीजेपी की जीत के लिए गोवा की जनता का शुक्रियाअदा किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, भाजपा पर लगातार भरोसा करने के लिए धन्यवाद गोवा (Goa) । निकाय चुनाव के नतीजे बताते हैं कि भाजपा के विकास के एजेंडा को जनता कितना पसंद कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव प्रचार करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद दिया।

पणजी नगर निगम में पणजी के विधायक और भाजपा नेता अतानासियो मानसेरेट ने बढ़त हासिल की थी। 2019 में ही अतानासियो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पणजी नगर निगम की 30 नागपालिकाओं सीटों में से 25 सीटों पर भाजपा ने विजय पताका फहराया है। वहीं कांग्रेस महज पांच सीटों पर ही सफलता हासिल कर पाई।

पणजी नगर निगम के साथ ही 6 नगर पालिकाओं सीसीपी- कैनाकोना, कर्चोरेम-कैकोरा, बिचोलिम, कुनकोलिम, वालपोई और पेरनम में भी 20 मार्च को चुनाव हुए थे।

इनमें से 5 नगरपालिकाओं में भाजपा ने भगवा लहराया है। भाजपा ने सीसीपी- कैनाकोना, कर्चोरेम-कैकोरा, बिचोलिम, वालपोई और पेरनम में बंपर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस कुलकोलिम पर ही सफलता हासिल कर पाई।

बता दें कि, गोवा (Goa) में 6 नगर पालिकाओं और पणजी नगर निगम के लिए शनिवार 20 मार्च को वोट डाले गए थे। इस चुनाव में 82.59% वोटिंग हुई थी। सीसीपी में सबसे कम 70.19% वोटिंग दर्ज की गई थी। वहीं पेरनम नगरपालिका में सबसे ज्यादा 91.02% वोटिंग हुई थी

Report by: Rajesh Soni

Also Read :MVA एमवीए सरकार के संकट की जड़ें

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x