ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

खुशखबरी: नवीमुंबई वासियों को जल्द मिलेगा मेट्रो ट्रेन का तोहफा, आज होगा पहला ट्रायल रन

419

नवी मुम्बई के लोग भी जल्द मेट्रो ट्रेन में सफर करने का आंनद उठा सकेंगे। क्योंकि आज यहां भारतीय रेलवे के रिसर्च डिजाइन और स्टेण्डर्ड ऑर्गनाइजेशन मेट्रो के ट्रायल रन शुरू करने जा रही है। इस साल के अंत तक नवी मुम्बई मेट्रो सेवा शुरू होना प्रस्तावित है। लेकिन मेट्रो सेवा को शुरू करने से पहले सुरक्षा और यात्रा की क्वॉलिटी को बेहतर बनाने के लिए ट्रायल रन किया जा रहा है। यह ट्रायल रन पेंढार स्टेशन से लेकर सेंट्रल पार्क की 5.4 किलोमीटर की दूरी तक किया जाएगा।

आपको जानकारी दे दें कि, ‘नवी मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 4 एलिवेटेड कॉरिडोर को सिडको द्वारा तैयार किया जा रहा है। ट्रायल रन के बाद मेट्रो सेवा को फौरन आम आदमी के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

नवी मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट को चार हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा बेलापुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर तलोजा के पास पेंढार स्टेशन पर अंत होगा। इस 11.10 किलोमीटर लंबे रुट के बीच 11 बनाए गए हैं। वहीं दूसरा हिस्सा खंडेश्वर और तलोजा MIDC को जोड़ेगा। इसके अलावा तीसरा हिस्सा पेंढार और तलोजा MIDC को जोड़ेगा। वहीं आखिरी और चौथा हिस्सा खंडेश्वर को पनवेल के निकट बन रहे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने का काम करेगा।

Report by : Rajesh Soni

Also read : हिन्दू हो तो, डर कर रहो, यह है ‘नया महाराष्ट्र’-राणे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x