ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबई

राज्यपाल एक सक्षम नेतृत्व, संजय राउत फालतू बयान ना दें-BJP

177

महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के बीच एक बार फिर 12 विधायकों की नियुक्ति को लेकर तनातनी जारी है। जिसको लेकर बॉम्बे उच्च न्यायालय ने भी राज्यपाल को फटकार लगाई है। आज इसीको लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यपाल पर निशाना साधा है। अब संजय राउत पर पलटवार विधानपरिषद में विरोधी दल के भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने किया है।

उन्होंने कहा कि, ‘राज्यपाल बहुत बड़े नेतृत्व हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के तौरपर काम किया है। संजय राउत का बयान कोई अलग नहीं है। वो पहले दिन से ही ऐसे बयान कर रहे हैं। राज्यपाल को प्यादा बताने वाले संजय राउत को हम किसी का प्यादा बोलेंगे तो।

आपको मालूम हो कि, ‘संजय राउत ने आज भगत सिंह कोशियारी की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘राज्यपाल एक अच्छे इंसान हैं। मैं उन्हें करीब से जानता हूँ। लेकिन राज्यपाल पर पार्टी का प्रेशर हूं। किसी भी राज्यपाल की नियुक्ति राजनीतिक ही होती है। लेकिन उनपर जिम्मेदारी होती है।

राउत ने आगे कहा कि, ‘कोशियारी को संविधान के तहत काम करना चाहिए। इसको लेकर बॉम्बे उच्च न्यायालय ने राज्यपाल को फटकार भी लगाई है। क्योंकि राज्यपाल विधायकों के लिस्ट के बारे में जानकारी नहीं दे रहे थे। हालांकि इस पर नवाब मलिक की अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसके अलावा राउत ने कहा कि, ‘राज्यपाल को किसी पार्टी का प्रतिनिधित्व ना करते हुए अपने दायित्व का निर्वाहन करना चाहिए। मैं कोशियारी को तब से जानता हूँ, जब वह मुख्यमंत्री थे, जब वे सांसद थे, मैंने उनके साथ काम किया है। उनके व्यवहार से पता चलता है कि वें किसी राजनीतिक दल के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें संवैधानिक दायरे में रहकर काम करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल जल्द 12 विधायकों के बारे में निर्णय लेंगे।

 

Reported By- Rajesh Soni

Also Raed – सड़क निर्माण कार्य में अड़ंगा डालने वाले सांसदों की खैर नहीं, सीएम ठाकरे ने दिए सख्त निर्देश

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x