ताजा खबरें

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने किया सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, अटल ब्रिज के नाम से जाना जाएगा पुल।

504

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शपथ लेने के बाद आज सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन किया । शपथ कुछ ही दिनों बाद ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के हाथो वडोदरा को सबसे लंबे पुल की सौगात दी। 230 करोड़ की लागत से बने 3.5 किमी लंबे पुल का उद्घाटन हो गया है। उद्घाटन किया गया पुल राज्य का सबसे लंबा पुल है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सबसे लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है। आज भारत के पूर्व मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के तौर पर इस ब्रिज का उद्घाटन किया गया है। और यह ब्रिज अटल ब्रिज के नाम से जाना जाएगा। इस ब्रिज पर अत्याधुनिक led signage पुल के दोनो तरफ लगाए जायेंगे।
गेंदा सर्कल से शुरू होकर, यह पुल वादीवाड़ी, रेस कोर्स, अलकापुरी, चकली सर्कल, शिवमहल, रॉकस्टार, दिवालीपुरा की ओर ढलान और चढ़ाई के लिए 50 मीटर पहले रुकता है। 3.5 किमी लंबे इस फ्लाईओवर से लोगों को एयरपोर्ट जाने के लिए मुज महुदा जाने की जरूरत नहीं होगी और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री गेंदा सर्किल होते हुए ओपी रोड होते हुए सीधे अटल ब्रिज से जा सकेंगे।

Also Read :- https://metromumbailive.com/a-college-in-mumbai-that-makes-bakery-products/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़