ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

हापुस आम हुआ सस्ता, मार्केट में आवक बढ़ी

174

आम के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी है। क्योंकि आमों की आवक बढ़ने के कारण अब आम की पेटियों के दाम गिरने लगे है।

दरअसल, इस साल दिसंबर से नवी मुंबई में कोंकण के विश्वप्रसिद्ध हापुस (World Famous Hapoos) आम की आवक शुरु हो गई थी। मगर अब हापुस आम की आवक बढ़ने लगी है। जहां पिछले हफ्ते शनिवार को आम की 16 हजार पेटियां एपीएमसी मार्केट में पहुंची थी। वहां इस हफ्ते आम सोमवार को 34 हजार आम की पेटियां बाजार पहुंची है। मंडी कारोबारियों के मुताबिक यह आम की सबसे बड़ी आवक है।

वहीं कारोबारियों को विश्वास है कि इससे आगे आम की सप्लाई में वृद्धि होती रहेगी। वर्तमान समय में देवगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और रायगढ़ से बड़ी मात्रा में आम इम्पोर्ट किये जा रहे है। अब तक हापुस आम की कीमत ढाई हजार से 5 हजार रुपये तक थी। लेकिन आवक बढ़ने के कारण अब आम की कीमत 1500 रुपये से 4 हजार रुपये तक हो गई है।

हर साल राज्य के विभिन्न हिस्सों से आम बड़े पैमाने पर एपीएमसी मार्केट में आते है। लेकिन कोंकण के हापुस आम को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि हापुस आम का एक अलग स्वाद है। और हापुस आम के एक अलग ग्राहक भी है। सोमवार को आम की 34 हजार पेटियां मार्केट में आई थी। सप्लाई बढ़ने के कारण आम की कीमतों में कमी आई है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/why-suresh-raina-was-not-bought-in-ipl-2022/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x