ताजा खबरेंमुंबई

मुंबई पुलिस को सलाम, बेटी की शादी छोड़ मुंबई की सुरक्षा संभाली

171

मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर ने शनिवार को शहर के दो प्रमुख राजनीतिक मोर्चा और अपनी बेटी मैत्रेयी की शादी के बीच अपनेआप को मैनेज किया जिसकी जमकर तारीफ भी हो रही है। पिछले दो दिनों में, उन्होंने रैलियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख और अपने जीवन के सबसे जरुरी समय का प्रबंधन करने की दोहरी कवायद की।जी हां जिस दिन मुंबई में महाविकास अघाड़ी का महामोर्चा था उस दिन विवेक फनसालकर की बेटी का रिसेप्शन था लेकिन उन्होंने दोनों को अच्छी तरीके से संभाला जिसकी वजह से उनकी जमकर तारीफ भी की जा रही है।

शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एमवीए मोर्चा संभालने के बाद वे शाम को परिवार के साथ बीकेसी पहुंचे. जहां उन्हें इंतजाम करते, मेहमानों की अगवानी और आखिरी वक्त की डिटेल्स पर नजर रखते देखा गया।मुंबई पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रणवीर सिंह भी पहुंचे थे।

Also Read: मुंबई से सटे पालघर में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 8 लोग गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x