ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में जब तक लॉकडाउन नहीं, स्वास्थ्य मंत्री टोपे का बड़ा बयान

150

कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के कारण महाराष्ट्र (Maharashtra) में तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है। जिसके कारण फिर से लॉकडाउन लगने लगे हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

टोपे ने जालना में मीडिया से कहा कि, ‘
फिलहाल लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है, यह हम पहले भी कह चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दोहराया है कि जब तक राज्य में 700 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का इस्तेमाल होना शुरू नहीं होगा। तब तक कोई लॉकडाउन या प्रतिबंध नहीं लगाए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘इस संबंध में निर्देश पिछले महीने दिए गए थे। इसलिए, जब राज्य में 700 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी, तब राज्य में प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र और केरल सरकारों को उच्च कोरोना रोगियों वाले क्षेत्रों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। राजेश टोपे के इस बयान से फिलहाल राज्य की जनता राहत महसूस कर रही है। फिलहाल महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन फुल स्पीड में शुरू है। अभी महाराष्ट्र में औसतन रोजाना 4 से 5 मरीज आ रहे हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : स्कूल शुरू करने को लेकर शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने दी जानकारी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x