ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में भारी बारिश और हाई टाइड की आशंका

173
Mumbai Waether Alert: अलर्ट पर मुंबई, पुणे सहित महाराष्ट्र के कई जिले, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

संभावित समय से पहले ही दक्षिण-पश्चिम बारिश मुंबई (Mumbai) पहुंच चुकी है। मुंबई में सुबह से तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते जगह-जगह जलभराव (Water-Lock) की समस्या उत्त्पन्न हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को 11 बजकर 43 मिनट पर समुद्र में हाई टाइड आने की संभावना की गई थी। इस दौरान 4.16 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। मुंबईकरों के लिए अगले 48 घंटे बड़ी चुनौती भरें होंगे।

उपनगरों में भारी बारिश और सायन- कुर्ला मार्ग पर पानी भरने के कारण एहतियात तौर पर सीएसएमटी-कुर्ला के बीच ट्रेन सेवाओं को सुबह 9 बजकर 50 मिनट रोक दिया गया है। दूसरे सेक्शन में सेवाएं जारी रखी गई है।

मुंबई में मानसून के आते ही भारी बारिश शुरू हो गई है। मुंबई के कोलाबा में अभी तक 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं, सांताक्रूज में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। भारी बारिश के वजह से मुंबई की सड़कों पर पानी भर गया है। सायन की गलियों और गांधी मार्केट में काफी वाहनों के फंसने की खबर सामने आई है।

आज सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर हाई टाइड के साथ तेज बारिश की भी आशंका व्यक्त की गई थी। जिसके चलते मुंबई के निचले इलाकों में भारी पानी भरने की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज तक मुंबई में मॉनसून पहुंचने की संभावना जताई गई थी। हालांकि मुंबई में मॉनसून 10 जून से 15 जून के बीच आता है। मौसम विभाग मुंबई के डेप्युटी डायरेक्टर जनरल डॉ. जयंत सरकार के जानकारी के मुताबिक, मुंबई में मॉनसून आज पहुंच गया है। आमतौर पर 10 जून को मॉनसून देखने मिलता है, लेकिन इस बार मॉनसून एक दिन पहले आया है।

आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की बात कही थी। मानसून जब तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा गया था। आईएमडी ने दोपहर में अनुमान जताया कि तेज हवाओं के साथ रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, मुंबई, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Report by : Aarti Verma

Also read : यशराज फिल्म इंडस्ट्री में ने इंडस्ट्री के लोगो के लिए टीकाकरण के पहले चरण की शुरुआत की

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x