ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

किसानों पर आफत बनी भारी बरसात

168

महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा जिले से भारी बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यहां लय चिखली तालुका में कल मूसलाधार हुई। भारी बारिश के कारण अम्बाशी के बाद आमखेड़ की पाझर तलाब ओवर फ्लो होने के कारण फट गया। तलाब के फटने के बाद यहां का पानी सीधे किसानों के खेतों में घुस गया। जिससे किसानों की फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

पानी में किसानों के खेती करने के औजार भी बह गए। जिसके कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। जबकि मेहकर तालुका का पानी भी खेतों में घुस गया। इससे भी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन अब तक प्रशासन ने नुकसान को लेकर कोई पंचनामा नहीं किया है।

अमखेड़ में पझर तलाब करीब 40 साल पुराना है। इसके दुरुस्ती के लिए पिछले साल 2.5 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। लेकिन प्रशासन ने तलाब के रिपेयरिंग काम को नजर अंदाज किया।

हालांकि प्रशासन ने तलाब के रिपेयरिंग काम को जल्दी में किया और उसका बिल भी बना दिया। इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत भी की गई। लेकिन इस खतरे को सभी ने नजरअंदाज किया। अब किसान बस सरकार से नुकसान भरपाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : नेशनल हाईवे के खिलाफ़ आंदोलन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x