कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

160

भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। कोंकण, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग मुंबई के अनुसार, महाराष्ट्र में अगले 4 से 5 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। बिजली गिरने के कारण लोग बाहर जाने से बचें, ऐसी अपील मौसम विभाग ने लोगों से की है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी के. एस. होसालीकर ने इस संबंध में ट्वीट किया है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसके अनुसार कोंकण, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर को रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा, पुणे, अहमदनगर, उस्मानाबाद, बीड, औरंगाबाद, जालना, परभणी, हिंगोली, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, नागपुर, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 5 अक्टूबर को रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा, पुणे, अहमदनगर, नासिक, उस्मानाबाद, बीड, औरंगाबाद, जालना, बुलडाना, वाशिम, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली 4 अक्टूबर: रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा , पुणे, अहमदनगर, उस्मानाबाद, बीड, औरंगाबाद, जालना, परभणी, हिंगोली, यवतमाल, वर्धा और नागपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

6 अक्टूबर को रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा और पुणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 7 अक्टूबर को रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा, पुणे और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read –  लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिजनों को सरकार देगी 45-45 लाख रुपये

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x