महाराष्ट्र में अनलॉक की शुरुआत हो चुकी है। जिसके तहत बीएमसी ने आज मुंबईवासियों को बड़ी राहत दी है। क्योंकि आज से मुंबई के सभी मैदान, पार्क, चौक और समुद्र तट खुल गए हैं। बीएमसी ने इन सभी को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रखने का फैसला किया है। हालांकि पहले दिन ही मुम्बई के मशहूर पिकनिक स्पॉट जुहू बीच पर लोगों की भीड़ नजर आई।
हालांकि समुद्र किनारे, पार्क और मैदान को खोलने के दौरान बीएमसी ने कई नियम-कायदों को लागू किया है। जिनका पालन नागरिकों को करना होगा। मास्क, सामाजिक दूरी और अन्य उपाय अनिवार्य रहेंगे।
कोविड की दूसरी लहर कंट्रोल में आ चुकी है। इस सिलसिले में बीएमसी ने कहा है कि, ‘ ब्रेक द चेन के तहत मुंबई में छूट दी जा रहा है। मैदान, पार्क, चौक, समुद्र तट तो जारी रहेंगे, लेकिन उनके लिए अलग से नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन करना नागरिकों के लिए अनिवार्य होगा।
Reported By -Rajesh Soni
Also Read –कोविड टास्क फोर्स प्रमुख ने बताया इस स्थिति में महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन