उत्तर प्रदेशताजा खबरें

Gambling on Dhanteras: धनतेरस के दिन जुए में पति हारा अपनी पत्नी

138

यूपी के अमरोहा एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनने के बाद शायद आपको वो पल याद जायेगा जब महाभारत में युधिस्ठिर ने खेल हारने के बाद द्रौपति को गिरवी रखा था और एक बार फिर महाभारत दोहराई गई। 10 नवंबर को, जब दुनिया भर के हिंदुओं ने धनतेरस (Dhanteras) मनाया तब उस दिन एक व्यक्ति ने जुए में न सिर्फ अपनी पत्नी को दाव पर लगा दिया बल्कि पत्नी को जुए (Gambling) में हार भी गया। युवक ने अपनी पत्नी को दिल्ली में गिरवी रख दिया। शादी के बाद से ही युवक अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता और पैसे की मांग करता। जुए में युवक हार गया और पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो उसे गिरवी रख दिया। (Husband lost his wife in gambling on Dhanteras)

गामिनत रही की किसी भी तरह महिला को फ़ोन मिला और अपने भाई को कॉल कर सारी घटना बताई और तीन दिन बाद भाई पहुँचता है और जुए में हारे हुए पैसे चूका कर अपनी बहन को छुड़ाता है।

महिला की शादी को तीन साल हो चुके थे। पति अपना सारा पैसा जुए में खर्च कर रहा था। एक दिन, सब कुछ खोने और काफी कर्ज जमा होने के बाद, उसने अपनी पत्नी को गिरवी रख दिया। उसने पैसे चुकाने के बाद उसे वापस लाने का वादा किया। बंधक बनाकर रखी गई पत्नी को एक फोन मिला और उसने अपने भाई को फोन किया, जिसने 2 लाख की रकम देकर उसे छुड़ाया। तब से, पुलिस पति की तलाश कर रही है, जो भाग गया प्रतीत होता है। ऐसी स्थितियाँ हो सकती हैं जहाँ कोई व्यक्ति असहाय महसूस करता है, लेकिन किसी की पत्नी को किसी के साथ संपत्ति के रूप में उपयोग करना कई स्तरों पर गलत है। ऐसे व्यक्ति को ऐसे कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और दंडित किया जाना चाहिए। फ़िलहाल पुलिस ने महिला के पति सांस, ससुर समेत 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। और आगे जांच जारी है। महिला का आरोप है की महिला के ससुराल वाले उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे और देवर भी महिला के साथ छेड़खानी करता रहता।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x