ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

CM एकनाथ शिंदे और अडानी के बीच देर रात अहम बैठक

543

महाराष्ट्र (Maharashtra)के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच देर रात एहम बैठक हुई। इसका खुलासा खुद शिंदे सर्कार में मंत्री उदय सामंत ने किया। जानकरी के मुताबिक दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई।

CM शिंदे ने बीते दिनों कई उद्योगपतिओयों से मुलाकात की है। जिनमें रटैं टाटा ,मुकेश अम्बानी और उनके बेटे भी शामिल है ,वही मंत्री उदय सामंत ने जानइर देते हुए बताया की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गौतम अडानी के बीच बीती रात लगभग डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। इस बैठक में उदय सामंत भी मौजूद थे। महाराष्ट्र के विकास को लेकर चर्चा उद्योगपति अडानी और CM के बीच सकारत्मक चर्चा हुई। ये बैठक मुख्यमंत्री आवास वर्षा पर ही हुई। इस बैठक के बाद मंत्री उदय सामंत ने मीडिया से बात करते हुए बातचीत के बारे में जांरी देते हुए कहा की जल्द महाराष्ट्र में नई परियोजना आएगी। उन्होंने कहा की पिछले ढाई साल में कई परियोजना राज्य से चली गई और अभी सिर्फ विपक्ष उनकी बदनामी की कोशिश कर रहा है।

बीते महीने महाराष्ट्र का वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना महाराष्ट्र से गुजरात चला गया। टाटा-एयरबस परियोजना के सी-295 सैन्य विमान बनाने की परियोजना भी महाराष्ट्र के हाथ से चली गई। इसके बाद फ्रांस का रॉकेट परियोजना भी महाराष्ट्र के हाथ से निकल गया। इन सब के बाद विपक्ष लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर है।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़