खेलताजा खबरेंपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई में गुंडे ने एक युवा को खिलाया कचरा, वीडियो वायरल

145

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सिटी में ज्यादातर लोग सुशिक्षित है। पर एक घटना ने मुंबईकरों का सिर शर्म से झुका दिया है। इस घटना का वीडियो देखने के बाद इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हुई है। वीडियो को देखकर नजर आ रहा है कि मुंबई में गुंडों के अंदर से पुलिस और प्रशासन का डर बिल्कुल खत्म हो चुका है।

दरअसल, मुम्बई के इस वीडियो में एक लड़के को दो लोग गंदे खाना खाने के जबरन मजबूर करते हुए नजर आ रहे हैं। गंदा खाना ना खाने पर दोनों लोग उस पीड़ित लड़के को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

डराने वाले इस वीडियो में पीड़ित लडके को धमकाया जा रहा है। पीड़ित लड़का दोनों जालिमों से लगातार रहम की भीख मांग रहा है। यह घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है। शोषण झेल रहा युवक वीडियो में लगातार शेख का नाम ले रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मेघवाड़ी पुलिस ने 326 के तहत केस दर्ज कर वीडियो बनाने वाले एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि दूसरा आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में कोई पुरानी दुश्मनी थी।

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – गृह मंत्री वलसे पाटिल के जिले में अपराधी बेखौफ

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x