ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई में BMC ड्रोन से करी रही है कीटनाशक का छिड़काव

162

बृहनमुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी (BMC) ने डेंगू और मलेरिया के लार्वा की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद से कीटनाशकों का छिड़काव कर रहा है। मुंबई के धोबीघाट इलाके में इस तरह की दवा का छिड़काव किया गया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने व्यक्तिगत रूप से कीटाणुनाशक स्प्रे का निरीक्षण किया है।

कोरोना का संकट कम हो या न हो। लेकिन अब मुंबई में डेंगू और मलेरिया का कहर बरप रहा है। अगस्त में सबसे ज्यादा मलेरिया और डेंगू के मामले मुंबई में दर्ज किए गए हैं। जिसके कारण बीएमसी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर काबू में आने के साथ ही अब डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ते जा रहा है। बदलते मौसम और बारिश के कारण मलेरिया और डेंगू को बढ़ने में मदद मिल रही है। इसलिए नगर निगम प्रशासन ने मुंबईवासियों से उचित सावधानी बरतने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। अगस्त में मुंबई शहर और उपनगरों में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : अब विदेशों में भी PM मोदी का पुतला जलाने पर होगी जेल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x