कोरोनाताजा खबरेंदुनियापॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई समेत प्रदेश के 15 जिलों में पेट्रोल की कीमतों ने लगाई सेंचुरी

226

महाराष्ट्र (Maharashtra) में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आज शतक लगा दिया। मुम्बई (Mumbai) समेत राज्य के कई जिलों में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 100 रुपए को पार कर चुकी है। मुम्बई के कई इलाकों में पेट्रोल 100.4 रुपए और डीजल 91.17 रुपए प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। इस तरह आज मुम्बई देश का पहला शहर बन गया है, जहां पेट्रोल 100 रुपये की कीमत से बिक रहा है।

गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद मुम्बई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये को पार कर गई है। उत्तर मुम्बई के कांदिवली में पेट्रोल 100.12 रुपये की दर से बिक रहा है। इस महीने अब तक पेट्रोल की कीमतों में 15 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।

मुम्बई में जनवरी से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमतों में 11 परसेंट और डीजल की कीमतों में 14 परसेंट की बढ़ोतरी हो चुकी है। आपको मालूम हो कि राज्य के 15 जिलों में पेट्रोल की कीमत सेंचुरी लगा चुकी है। जिनमें अमरावती, औरंगाबाद, भंडारा, बुलडाणा, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, नंदूरबार, उस्मानाबाद, रत्नागिरी, सातारा, सोलापुर, वर्धा और वाशिम शामिल है।

बता दें कि, लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों से आम आदमी बहुत ज्यादा परेशान है। वहीं लॉकडाउन के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी के कारण मजबूरन आम आदमी को निजी वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ऊपर से डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण आम आदमी दो तरफा महंगाई की मार पड़ रही है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : पुलिस बनी यमराज का अवतार

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x