ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कोरोना के बीच दादर फूल मार्केट में उमड़ा जनसैलाब

111

महाराष्ट्र (Maharashtra) में अगले दस दिनों तक बड़े धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जाएगा। लेकिन इस गणेशोत्सव पर कोरोना का खतरा है। ऐसे में राज्य के नागरिकों को सरकार द्वारा लगाए गए कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए गणेशोत्सव मनाना होगा। लेकिन लगता है कि लोगों ने नियमों की अनदेखी करना शुरु कर दिया है।

आज सुबह पांच बजे से दादर फूल बाजार में खरीदारी के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बहुत से लोग ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था। वहीं नागरिक सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे थे।

लोग अपने प्यारे गणपति बप्पा को लेने के लिए घर से निकले हैं। लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। बिना मास्क के लोग बड़ी संख्या में दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर सार्वजनिक स्थानों पर कोविड के नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : पुणे में कल से कर्फ्यू लागू

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x