यूपी (UP) में योगी सरकार प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने प्रदेश में एकसाथ 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। आपको बता दें कि अनुराग वत्स को बाराबंकी का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा, 10 डीएम का भी एक साथ तबादला किया गया है। चुनाव से पहले होने वाला ये तबादला चौकानें वाला है। इसके अलावा, सुधीर कुमार सिंह को आगरा का एसएसपी ,अनुराग आर्य को आजमगढ़ का एसपी , आकाश तोमर को सहारनपुर का एसएसपी नियुक्त कर दिया गया है।जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, दिनेश त्रिपाठी को उन्नाव का एसपी जबकि चंदौली का एसपी अंकुर अग्रवाल को नियुक्त किया गया।इटावा के एसएसपी जयप्रकाश सिंह बनाये गए हैं।जबकि मुनिराज चुनाव सेल के एसपी बना दिये गए हैं,एस चिनप्पा वीआईपी सुरक्षा एसपी होंगे। बृजेश कुमार सिंह को एसपी एटीएस बनाया गया है, अविनाश पांडे का अलीगढ़ पीएसी में तबादला कर दिया गया है।
यमुना प्रसाद को बरेली में इंटेलिजेंस के पद पर नियुक्त किया गया। अमित कुमार नोएडा के डीसीपी होंगे। वहीं, अखिलेश निगम लखनऊ कोऑपरेटिव सेल के एसपी होंगे। जबकि 10 डीएम का भी एकसाथ तबादला हुआ। नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बना दिया गया है।संजय सिंह फर्रुखाबाद के डीएम बने हैं, मानवेंद्र बरेली के डीएम बने हैं। इसके अलावा, रविंद्र कुमार को झांसी का डीएम बना दिया गया है, सीपी सिंह बुलंदशहर के डीएम,वहीं, हर्षिता माथुर कासगंज की जिलाधिकारी होंगी। सत्येंद्र कुमार महाराजगंज के डीएम ,मनोज कुमार महोबा, नेहा प्रकाश श्रावस्ती और टीके शिबू सोनभद्र के डीएम बनाये गए हैं।
Reported By – Brijendra Pratap Singh
Also Raed – जज हत्याकांड में जांच कर रही CBI को हाईकोर्ट ने फटकारा