ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबईराष्ट्रीय

समाज रत्न से सम्मानित हुए मेट्रो मुंबई के एडिटर इन चीफ इंद्रपाल चतुर्वेदी

156

मुंबई (Mumbai)में कई न्यूज़ चैनल सक्रिय है। जो अलग-अलग क्षेत्रों की खबरों को दिखाकर टीआरपी हासिल करने में लगे हुए हैं। लेकिन मुम्बई शहर में मेट्रो मुंबई एक मात्र ऐसा न्यूज़ चैनल है। जो विभिन्न क्षेत्रों की खबरों को प्राथमिकता देते हुए बड़ी मुकरता से समाज और आम आदमी से जुड़ी खबरों को भी तर्जी देता है। क्योंकि मुंबई टीआरपी का कोई गम नहीं है। इसी वजह से मेट्रो मुंबई न्यूज़ चैनल को जनता का अपरंपार प्यार लगातार मिलते जा रहा है।

मेट्रो मुंबई चैनल के बनने का उद्देश्य ही आम आदमी की समस्याओं को सरकार में शामिल लोगों तक पहुंचना है। और मेट्रो मुम्बई अपनी जिम्मेदारी को बड़ी बखूबी से निभा भी रहा है। इस बात का संज्ञान आम जनता के साथ-साथ समाज सेवा में जुटी हुई कई सामाजिक संस्थाओं ने भी लिया है। इसी वजह से मेट्रो मुंबई के एडिटर इन चीफ इन्द्रपाल चतुर्वेदी को सामजिक संस्था जय माता दी ग्रुप की तरफ से समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शनिवार यानी 4 दिसम्बर को जय माता दी ग्रुप के अध्यक्ष अनिरुद्ध तिवारी द्वारा कोविड और लॉकडाउन काल में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले लोगों को शॉल, श्रीफल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया था। सम्मान पाने वाले लोगों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग शामिल थे। इनमें पत्रकार, डॉक्टर, टीचर, पुलिसकर्मी, समाज सेवक इत्यादि शामिल है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्र, अभिनेत्री निशा परुलेकर, कॉमेडियन सुरेश शुक्ला और साईंधाम मंदिर के अध्यक्ष मा-ट्रस्टी जोशी जी इत्यादि महानुभाव उपस्थित हुए थे।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read:  https://metromumbailive.com/omicron-threat-in-mumbais-dharavi/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x