ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

पैगम्बर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से उठे विवाद पर भारत ने इस्लामिक राष्ट्रों को दिया करारा जवाब

134

भाजपा (BJP) नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक कमेंट से जुड़े विवाद पर इस्लामिक देश के बढ़ते विरोध का भारत सरकार ने करारा जवाब दिया है। भारत सरकार ने 57 इस्लामिक देशों के संगठन ओआइसी के बयान छोटी सोच और गुमराह करने वाला बताया।

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की आलोचना पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि, ‘एक ऐसा देश जहां अपल्पसंख्यकों के अधिकारों का लगातार
उल्लंघन होता है। किसी दूसरे देश में अपल्पसंख्यकों के साथ हो रहे बर्ताव पर पाकिस्तान का बयान भारत के गले नहीं उतर रहा है।

मालूम हो कि सत्ताधारी पार्टी ने भाजपा ने पैगंबर पर कमेंट को लेकर अपने दो प्रवक्ताओं को हटा दिया था। फिर भी ओआइसी ने बयान जारी कर भारत की आलोचना की और मुस्लिम राष्ट्रों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है। एक स्वार्थी तत्व के एजेंडे की शह पर OIC ने बयान दिया है। भारत में जिन कुछ लोगों ने आक्रामक बयाबाजी की थी, उन लोगों पर एक्शन लिया गया है। यह बयाबाजी किसी भी तरीक़े से भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाती है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/dahisar-mira-bhayander-link-road-will-reduce-traffic-on-cheknaka-the-distance-will-be-reduced-by-10-km/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x