ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कोंकण बाढ़ पीड़ितों की लिए मसीहा बने लिल्लाह ट्रस्ट के जाविद पटेल

180

महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारी बारिश के कारण जुलाई महीने में राज्य के 11 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे। जिसके कारण बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण राज्यभर में करीब 200 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण बाढ़ के कारण कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में कई लोगों का जीवन बर्बाद हो गया। इन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देशभर से राहत सामग्री भेजी जा रही है। इस लिस्ट में अब मुम्बई के लिल्लाह चैरिटेबल ट्रस्ट का नाम भी जुड़ गया है।

लिल्लाह चैरिटेबल ट्रस्ट ने कोंकण के रत्नागिरी जिले के चिपलून में एक गांव में जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया है। राहत सामग्री में बर्तन के 100 किट थे। जिनकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये थी। इसके अलावा १०० कंबल, नए कपड़े और एक सिलाई मशीन भी दी गई। इन सभी चीजों की कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये थी। वहीं ट्रस्ट की तरफ से 500 किलो चावल भी वितरित किये गए।

लिल्लाह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सी.ए. जाविद पटेल ने सभी दानदाताओं, ट्रस्टियों और स्वयंसेवकों का इस नेक काम में मदद करने के लिए शुक्रियादा किया है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मुम्बई में कोरोना के नाम पर BMC की लूटमारी! उत्तर मुम्बई के सांसद भड़कें

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x