ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कांदिवली पूर्व में स्थित साईंधाम सब वे के अंदर दुर्गंध से लोग परेशान

141

उत्तर मुम्बई (Mumbai) के कांदिवली (Kandivali) पूर्व (East) में स्थित साईंधाम सब वे में इन दिनों स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही है। सब वे के परिसर में पसरे कूड़े की गंदी बदबू से सब वे का इस्तेमाल करने वाले लोगों का बुरा हाल है। यहां-वहां फेंके कचरे से निकल रही दुर्गंध से हाई वे को क्रॉस करने के लिए सब वे का उपयोग करने वाले लोग बहुत ज्यादा परेशान है।

लेकिन उनकी परेशानी और समस्याओं की सुध किसी को नहीं है। इतना ही नहीं यहां लोग सब वे के अंदर ही मल-मूत्र भी करते हैं। आज इसी मुद्दे को लेकर मेट्रो मुम्बई की रिपोर्टर स्वाति द्विवेदी और प्रीति विश्वकर्मा ने लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में जाना है।

इस दौरान हाईवे को क्रॉस करने के लिए सब वे का उपयोग करने वाले महिलाओं से हमारी रिपोर्टर स्वाति ने बात की। उन्होंने बताया कि, मैं रोजाना क्रोसिंग के लिए इस सब वे का इस्तेमाल करती हूं। इधर बहुत ज्यादा दुर्गंध है। जिसके कारण मुझे उल्टी आने लगती है। वहीं मुझे यहां रात से गुजरते वक़्त सुरक्षित भी नहीं महसूस होता है। क्योंकि रात को यहां लाइट तक की व्यवस्था नहीं है और यहां जुहारी लोग ताश खेलते हैं।

इसके अलावा एक अन्य महिला ने बताया कि, ‘यहां महिलाएं ब्रश करती है और थूकती है। वहीँ बरसात के दौरान सब वे में पानी भर जाता है। जिसके कारण इस सब वे का इस्तेमाल करना लगभग असंभव हो जाता है।

एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार स्वच्छ और हरित मुम्बई के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। पर इस परिस्थिति को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि स्थानीय प्रशासन अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में असफल नजर आ रही है। जिसके कारण यहां कचरे का अंबार लगा हुआ है। लोगों की परेशानियों के बाद भी स्थानीय प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : महाराष्ट्र में रद्द हुई 12 वीं की परीक्षा, देश के इन राज्यों में भी हो चुका है 12 वीं का एग्जाम कैंसिल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x