ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

लाडकी बहिन योजना : महिलाओ के खाते में आने लगे 1500 रूपये

234
Ladki Bahin Yojana: आज से 'लाड़की बहनों' के घर जाकर होगा वेरिफिकेशन

Ladki Bahin Yojana : महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को जनवरी माह का हप्ता मिलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 26 जनवरी तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की राशि जमा कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ महिलाओं के खातों में पैसे पहले ही आ चुके हैं, और बाकी महिलाओं को भी जल्दी ही यह राशि मिल जाएगी।

पैसे जमा होने के बाद, लाभार्थी को बेंक से एक संदेश (SMS) प्राप्त होगा। अगर किसी महिला को मेसेज प्राप्त नहीं होता, तो वह अपने बैंक के ऐप पर जाकर अपने खाते की जानकारी चेक कर सकती है। खाते के डिटेल्स में जाकर यह पता चल जाएगा कि खाते में कितनी राशि जमा हुई है। इसके अलावा, बैंक शाखा में जाकर भी महिलाएं यह चेक कर सकती हैं कि पैसे उनके खाते में आए हैं या नहीं। (Ladki Bahin Yojana)

इस योजना के तहत, महाराष्ट्र सरकार ने प्रत्येक पात्र महिला को 1500 रुपये की राशि देने का वादा किया है। अब तक, पिछले महीनों में भी इसी प्रकार का वितरण किया गया था।

*लाडकी बहिन योजना के बढ़ी हुई राशि को लेकर आशंकाएं*

महायुती सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था, जिसे मार्च महीने से लागू करने की योजना थी। लेकिन अब इस राशि के बारे में सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि बालविकास विभाग ने वित्त मंत्रालय के पास बढ़ी हुई राशि के लिए कोई शिफारस नहीं की है। आदिती तटकरें ने इस मुद्दे पर जानकारी दी कि मार्च के बाद यह राशि मिलेगी या नहीं, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। (Ladki Bahin Yojana)

महिलाओं को मिलने वाली इस राशि से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, और जल्द ही सरकार इस योजना के तहत दिए जाने वाले पैसे की स्थिति को लेकर और जानकारी दे सकती है।

Also Read : Mumbai to Badlapur : डोंबिवली जाने के लिए नया मार्ग, यात्रा होगी आसान

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x