ताजा खबरें

महिला पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

140

गुजरात के झघड़िया तालुका के गांव में एक बार फिर तेंदुआ एक महिला पर जानलेवा हमला किया। 8 दिन में दूसरी बार खेत में काम कर रही महिता पर तेंदुए ने हमला किया। वेलुगम खेत में काम कर रही एक महिला पर पीछे से तेंदुए ने हमला कर महिला को खींचकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने महिला को तेंदुए के शिकार होने से बचा लिया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए पनेठा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे पहले भी झघड़िया तालुका के पनेठा गांव में एक खेत में कपास तोड़ रही महिला पर एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हालांकि आसपास काम कर रहे लोगों ने महिला को तेंदुए के चंगुल से बचा लिया।

Also Read: रेल्वे पुलिस ने स्कूली छात्रों को सायबर अपराध रोकने के दिए नुस्खे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x