ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

विरार में खत्म हुआ तेंदुआ का आतंक

148

मुंबई से सटे विरार पूर्व के जंगल से सटे कोपरगांव के लोग तेंदुए(Leopard) के कारण दहशत में जीने के लिए मजबूर थे। तेंदुए के आतंक के कारण लोग घर से बाहर निकलने में डरते थे। लेकिन अब इस गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि वनविभाग की टीम ने जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ लिया है।

दरअसल, विरार पूर्व स्थित कोपरगाँव जंगल से लगा हुआ है। कुछ दिन पहले यहां रहने वाले लोगों ने तेंदुए को घूमते हुए देखा था। जिसके बाद से लोग डर के साये में जीने के लिए मजबूर थे। डर का आलम इतना था कि लोगों ने रातभर गांव में पहरा देना शुरू कर दिया था।

जिसके बाद मांडवी वन विभाग ने तेंदुए की खोज करने के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए थे। और मंगलवार को इस क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ लिया। बुधवार की सुबह तेंदुआ जाल में फंस गया। जिसके बाद कोपर गांव के लोगों ने चैन की सांस ली।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/nitin-gadkari-reached-parliament-in-a-vehicle-that-runs-on-hydrogen-not-petrol-diesel-said-this-is-the-future-of-india/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x