कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई से कल्याण-डोम्बिवली में लगाया गया सख्त वीकेंड लॉकडाउन

157
आज ही के दिन लगा था, भारत में पहला (Try Lockdown) जनता कर्फ्यू

मुंबई से लगे कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर वीकेंड लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला लिया है। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याण-डोम्बिवली में शनिवार और रविवार के दिन लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला लागू कर दिया गया है। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सब कुछ बंद रहेगा।

कल्याण-डोम्बिवली के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने जानकारी दी है कि, शहर में होटल और रेस्टोरेंट में पार्सल की सुविधाएं जारी रहेगी। इसके अलावा शुक्रवार यानी कल ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे राज्य में 28 मार्च से नाईट कर्फ्यू लगाने का कड़ा निर्णय लिया है। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘अगर कोरोना के मामले युहीं बढ़ते रहे और जनता कोरोना गाइडलाइंस का सही से पालन नहीं करेगी तो, भविष्य में हमें लॉकडाउन (Lockdown) का सख्त फैसला भी लेना पड़ सकता है।

देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं।
पिछले 24 घंटों में मुम्बई में साढ़े 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आये है। जबकि 10 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक मुम्बई शहर में 3 लाख 85 हजार 661 कोरोना के मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

देश में महाराष्ट्र के दो बड़े शहर कोरोना के एपिक सेंटर बने हुए हैं। इनमें मुम्बई और पुणे जैसे महानगर शामिल है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 36 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आये हैं। ज्यादातर मामले कोरोना के पुणे, मुम्बई और नागपुर जैसे बड़े शहरों से आये है। जबकि इस जानलेवा महामारी से 112 लोगों की मौत भी हुई।

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के कुल 26लाख 37हजार 735 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जबकि राज्य में अब तक कोरोना से 53 हजार 907 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं राज्य में कुल 2लाख 82हजार 451 से ज्यादा कोरोना पेशेंट के एक्टिव मामले हैं।

Report by: Rajesh Soni

Also read: उद्धव ठाकरे का बड़ा फैसला, 28 मार्च से महाराष्ट्र में नाईट कर्फ्यू

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x