कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से प्रशासन ने पुणे शहर में लगाया आंशिक लॉकडाउन

252

महाराष्ट्र के महानगरों की कोरोना वायरस के वजह से स्थिति दिन ओ दिन लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी वजह से आज प्रशासन ने पुणे में 7 दिनों के लिए आंशिक लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला लिया है। वहीं पुणे से पहले नागपुर में भी लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा चुका है। और अब मुम्बई में सरकार के तरफ से सख्ती बढ़ाने के साफ संकेत दिए गए हैं।वहीं पुणे में लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर प्रशासन के द्वारा गाइडलाइंस भी जारी कर दिये गए हैं। आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन (Lockdown) से छूट दी गई है।

प्रशासन ने पुणे में अगले 7 दिनों तक सभी रेस्टुरेंट और होटलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। पर इस दौरान पार्सल की सुविधा जारी रहेगी। नए दिशा निर्देशों के अनुसार, अंतिम संस्कार में 20 और शादी में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं।
पुणे में आंशिक लॉकडाउन की शुरुआत कल से होगी। इस बात की सूचना पुणे के डिविजनल कमिश्नर ने लोगों को दी है।

पुणे शहर में शाम 6 बजे से सुबह बजे तक नाईट कर्फ्यू भी लागू किया गया है। यह आदेश अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा। इसके अलावा दोपहर के दौरान शहर में धारा 144 लागू रहेगी। प्रशासन 7 दिनों तक स्थिति का जायजा लेने के बाद आगे का फैसला लेगा। वहीं इस दौरान नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

मालूम हो कि, पुणे शहर में तेजी से कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के उपमुख्यमंत्री मंत्री अजित पवार ने संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में पुणे में पैर पसार रहे कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर समीक्षा भी की गई। जिसके बाद आज यह आंशिक लॉकडाउन लगाने का अहम फैसला ले लिया गया ।

Report by: Rajesh Soni

Also read: IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने जारी की नई जर्सी, फैन्‍स से की ये अपील

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x