ताजा खबरें

पिता के सामने प्रेमी ने किया प्रेमिका का अपहरण फिर कर ली शादी

462

अपने प्रेमी या प्रेमिका (lover)से शादी के लिए लोग कई अलग-अलग कदम उठाते हुए नज़र आते है या यु कहे की वे किसी भुई हद तक जाने को तैयार हो जाते है और ऐसा ही कुछ मामला तेलंगाना से सामने आया है जहाँ सुबह 5.30 बजे एक युवती और उसके पिता मंदिर से घर लौट रहे थे। अचानक एक सफेद रंग की कार उनके सामने आकर रुकी। और एक युवक उस कार से उतर जाता है। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता युवक युवती का हाथ पकड़ लेता है और जबरदस्ती कार की तरफ ले आता है। तेलंगाना के सिरसिला जिले से 18 वर्षीय एक लड़की के अपहरण की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस बीच इस घटना के बाद संबंधित लड़की ने बड़ा खुलासा किया है कि उसने अपहरणकर्ता से शादी कर ली है

घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें एक कार में सवार कुछ युवक एक युवती को अगवा करते नजर आ रहे हैं। यह घटना महज 23 सेकंड में हुई और वीडियो में दिख रहा है कि यह युवक सफेद रंग की कार में आया था. इसी दौरान कुछ लोग कार से नीचे उतरे और युवक युवती को कार में डालकर चला जाता है। पिता द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद युवती ने वीडियो जारी कर दावा किया है है की उसकी और अपहरणकर्ता की शादी हो गई है और वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते है। हालाँकि पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbaikars-should-not-go-out-of-the-house-it-can-be-fatal/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़