ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महा विकास आघाडी सरकार टाइमपास सरकार है-भाजपा

281

महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओबीसी (OBC) आरक्षण को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। सत्ता और विपक्ष एक दूसरे को ओबीसी आरक्षण रद्द होने को लेकर जिम्मेदार ठहरा रहे है। इस कड़ी में भाजपा नेता राम शिंदे ने ओबीसी आरक्षण को लेकर नांदेड़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस प्रेस वार्ता में 26 जून को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से राज्य भर में एक हजार जगहों पर आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण रद्द होने के बाद से महाविकास आघाडी सरकार के प्रति जनता का आक्रोश है।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि, ‘ओबीसी आरक्षण को फिर से बहाल करने के लिए भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ द्वारा राज्य भर में 26 तारीख को चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस दौरान उन्होंने महाविकास आघाडी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘महाविकास आघाडी सरकार एक टाइमपास सरकार है, इनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी गरीबों के लिए लड़ने वाली पार्टी है। इसके अलावा स्थानीय निकाय को आरक्षण बहाल होने तक रद्द करने की भी मांग की गई है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : ओबीसी आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में चक्का जाम आंदोलन- रक्षा खडसे

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़