कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र में 21 दिनों के सम्पूर्ण लॉकडाउन की अटकलें तेज, कांग्रेस मंत्री ने दिए संकेत

156

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना की स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल होती दिखाई दे रही है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार महाराष्ट्र (Maharashtra) में तीन हफ्तों का सम्पूर्ण सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकती है। कांग्रेस नेता और महाविकास आघाडी सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने लॉकडाउन लगाने को लेकर साफ संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि, ‘महाराष्ट्र (Maharashtra) की जनता की जान बचाने के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लेना बहुत जरूरी है।

विजय वडेट्टीवार ने आगे कहा कि, संकट के इस समय में केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन भी महाराष्ट्र को पर्यापत मात्रा में उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। वहीं गुजरात को जरूरत से ज्यादा वैक्सीन दी गई है। ऐसे में प्रदेश के नागरिकों की जान बचाना बहुत जरूरी है। और इसके लिए लॉकडाउन लगाना आवश्यक है।

इसके अलावा विजय वडेट्टीवार ने मुम्बई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेनों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि, ‘लोकल ट्रेनों में भी यात्रियों पर कड़े नियम लागू किए जा सकते हैं। जिस रफ्तार से महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उस हिसाब से प्रदेश में अगले 10 दिनों में राज्यभर में 10 लाख से ज्यादा एक्टिव कोरोना मरीज होने की संभावना है। वहीं भाजपा ने पहले एमपीएससी के छात्रों को उकसाया था। अब भाजपा व्यापारियों को भड़काने की कोशिश कर रही है।

इसके अलावा मुम्बई के पालक मंत्री और महाविकास सरकार में मिनीस्टर असलम शेख ने भी राज्य में लॉकडाउन लगाने को लेकर इशारा दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘सरकार राज्य में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा सकती है’।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x