कोरोनापॉलिटिक्समहाराष्ट्र

राज्य में बेकाबू हुआ कोरोना, लॉकडाउन एक विकल्प : सीएम उद्धव ठाकरे

478
महाराष्ट्र में बेकाबू हो रहा है कोरोना, उद्धव ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत

महाराष्ट्र (Maharstra)में दावानल की तरह फ़ैल रहे कोरोना मामलों के कारण एक बार फिर लॉकडाउन (lockdown) लगाया जा सकता है। सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना (corona) के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच वह लॉकडाउन (lockdown) को एक विकल्प के रूप में मात्र देख रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने राज्य में फिर से तालाबंदी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। उन्होंने प्रदेश की जनता पर भरोसा जताया है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल्स का अवश्य पालन करेंगे और महामारी को बढ़ने से रोकने में सरकार (maharstra) की सहायता करेंगे। सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में कोरोना चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है।

गुरुवार को एक दिन में ही प्रदेश में 25 हजार से ज्यादा संक्रमित लोग मिले हैं। महामारी की शुरुआत के उपरांत यह पहला ऐसा मौका है, जब इतने सारे लोग एक साथ कोरोना से संक्रमित हुए हैं। ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि राज्य में गंभीर होते जा रहे कोरोना के मामलों के बीच हम लॉकडाउन(lockdown) को एक विकल्प के रूप में देखते, साथ ही मैं राज्य के लोगों पर भरोसा करता हूं कि वे अवश्य सहयोग करेंगे, जैसा उन्होंने पहले भी किया है। ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि पिछले साल जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी, तब हमारे पास कुछ नहीं था, लेकिन अब हमारे पास वैक्सीन तो है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना डरे वे लोग कोरोना का टीका लगवाएं। कोरोना का टीका लगने के बाद भी संक्रमण होने के मामले सामने आ रहे हैं , लेकिन टिका लगवाने के बाद वायरस जानलेवा नहीं रह जाता। बता दें कि प्रदेश में कोरोना(corona) के विस्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध लगाई है। इसके तहत 31 मार्च तक सिनेमाघर केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे। इसके अलावा निजी दफ्तरों में भी 50 फीसदी स्टाफ बुलाने का निर्देश जारी किया गया है। महाराष्ट्र (Maharstra)के नागपुर जिला में तेजी के साथ कोरोना (corona)के नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं। बीते 24 घंटों के भीतर प्रदेश में कोरोना के 3 हजार 235 नए मामले सामने आये हैं, जिसमें एक हजार 245 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं 35 लोगों की मौत भी हो गई है। जिले में अब तक कोरोना (corona) के कुल केसों की संख्या एक लाख 85 हजार 787 हो चुकी केस हैं।

 

Also read: महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया दिशा निर्देश, इन चीजों को खोलने की मिली अनुमति

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़