ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राज्य में दंगा भड़काने की महाराष्ट्र सरकार की साजिश, राणे का गंभीर आरोप

137

भाजपा के तेज तर्रार विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने महाराष्ट्र में हिंसा के लिए महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। नितेश राणे ने सवाल पूछा कि, प्रदेश में रही हिंसा को क्या महाराष्ट्र सरकार का समर्थन है?

राणे ने आगे कहा कि, ‘राज्य में दंगा भड़काने की रजा अकादमी की सुनियोजित साजिश थी। राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और दंगा भड़काने में महाराष्ट्र सरकार का हाथ है। ऐसा गंभीर आरोप राणे ने लगाया है।

यह आरोप नितेश राणे ने मीडिया से बातचीत के दौरान लगाया। राज्य में दंगे हुए, यह खुलासा हुआ है कि इसके लिए रजा अकादमी जिम्मेदार है। फिर भी रज़ा अकादमी से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सारी मर्दानगी हमें क्यों दिखाई जाती है?
हिम्मत है तो रजा अकादमी के अध्यक्ष को गिरफ्तार करो। ऐसी राणे ने महाविकास अघाड़ी को चुनौती दी है। राज्य में इतना बड़ा दंगा हुआ था। क्या यह महाराष्ट्र की इंटेलिजेंस की विफलता नहीं है? ऐसा सवाल पूछते हुए राणे ने कहा कि हमें सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, “हम निकट भविष्य में केंद्रीय गृह मंत्री और एनआईए के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे।”

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: WHO ने बूस्टर डोज को बताया बड़ा घोटाला

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x