कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

अब शाहीन तूफान के कारण महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

156

गुलाब तूफान(Gulaab Cyclone) के कारण महाराष्ट्र में भारी बरसात हुई थी। जिसके कारण मराठवाड़ा और विदर्भ के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मराठवाड़ा के लगभग सारे जिले बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इस बीच एक बार फिर महाराष्ट्र पर बरसात का खतरा मंडरा रहा है।

दरअसल, महाराष्ट्र के लोगों को आने वाले दिनों में भी भारी बरसात का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि राज्य में 15 दिन और बारिश की संभावना है।अगले दस दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। क्योंकि चक्रवात शाहीन के कारण मानसून के लिए अनुकूल माहौल बनाया गया है।

आपको मालूम हो कि अब तक बरसात के कारण इस वर्ष राज्य में 436 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी राज्य सरकार में मंत्री विजय वड़ेट्टीवार ने दी है। वहीं इस साल भारी बरसात के कारण किसानों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – बाइक के डिक्की से कैसे गायब हुए 7 लाख रुपए? देखिए CCTV फुटेज

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x