कोरोना (Corona) की जानलेवा दूसरी लहर ने शुरुआती दौर में महाराष्ट्र (Maharashtra) में तांडव मचाया था। वहीं अब धीरे-धीरे महाराष्ट्र में कोरोना नियंत्रण में आते हुए दिखाई दे रहा है। जिसके बाद से अनलॉक (Unlock) को लेकर महाराष्ट्र में चर्चा तेज है। लेकिन महाविकास आघाडी सरकार (MVA) के घटक दलों में अनलॉक को एकमत नजर नहीं आ रहा है।
कल यानी गुरुवार को महाविकास आघाडी सरकार में कांग्रेस के कोटे से मंत्री विजय वड्डेटिवर ने पांच चरणों में अनलॉक की घोषणा की थी। लेकिन इस घोषणा के कुछ समय बाद ही राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र में साप्ताहिक पॉसिटिवटी रेट और ऑक्सीजन बेड्स की उपलब्धता के आधार पर ही लॉकडाउन में ढील देने पर फैसला लिया जाएगा।
कल विजय वड्डेटिवर ने लॉकडाउन में राहत देने को लेकर विजय वड्डेटिवर ने मीडिया को बताया था कि, ‘राज्य के 18 ज़िलों में पॉसिटिवटी रेट 5 परसेंट से कम है। इन जिलों को लॉकडाउन से पूरे तरीके से राहत देने के बारे में फैसला किया जा सकता है। इनमें ठाणे जिले भी शामिल था। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई को सेकंड फेज के अनलॉक में रखा गया था। वड्डेटिवर ने मुम्बई लोकल को फिलहाल शुरु करने से इनकार कर दिया था।
वड्डेटिवर के बयान के कुछ देर बाद ही राज्य सरकार की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि, ‘अभी तक महाराष्ट्र को कोरोना से छुटकारा मिला नहीं है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना के घातक एवं निरंतर बदलते स्वरूप का अध्ययन करने के बाद ही कड़े प्रतिबंधों में राहत दी जाएगी। अब तक राज्य में जारी सख्ती पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। ब्रेक दे चेन मुहिम के अंतर्गत राज्य सरकार लॉकडाउन में कुछ राहत दे रही है। महाराष्ट्र में साप्ताहिक पॉसिटिवटी रेट और ऑक्सीजन बेड्स की उपलब्धता के आधार पर ही लॉकडाउन में ढील देने पर फैसला लिया जाएगा।
वड्डेटिवर के बयान के कुछ देर बाद ही राज्य सरकार द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर लॉकडाउन को लेकर इस तरह के बयान देने के बाद सवाल उठने लगे हैं। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर महाविकास आघाडी सरकार में एकमत नहीं होने की बात कही जा रही है। वहीं अब इस मुद्दे पर विपक्ष भी उद्धव सरकार का मजाक उड़ा रहा है। भाजपा के बड़े नेता केशव उपाध्यय ने ‘अंधेरी नगरी चौपट राजा’ कहकर एमवीए सरकार का मजाक उड़ाया है।
बता दें कि, ‘उद्धव सरकार ने एक जून से अनलॉक की तरफ पहला कदम जरूर बढ़ा दिया है। जिसके तहत राज्य की कम पॉसिटिवटी रेट वाले जिलों में आवश्यक और अन्य दुकानों को खोलने की टाइमिंग को बढ़ा दिया गया है। अब महाराष्ट्र में ओड-इवन फार्मूला के तहत दुकानों को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक की खोलने की अनुमति दे दी गई है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : मुंबई के नेस्को कॉविड सेंटर से हुआ एक डांस वीडियो