देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) और गैस की कीमतों को लेकर मोदी सरकार विरोधियों के निशाने पर है। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी लगातार महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। इसके लिए राज्य में जगह-जगह बढ़ती महंगाई को लेकर आंदोलन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस द्वारा सांगली शहर में आंदोलन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार का विरोध किया।
लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। अब केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को पेट्रोल-डीजल कंपनियों के साथ मिलकर कम करना चाहिए। वहीं आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी भी की गई।
Report by : Rajesh Soni
Also read : अब मुम्बई लोकल में फर्जी पास वालों का खेल खत्म!