नवी मुंबई के सानपाड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर एक शख्स ने खुद को आग लगा दी। ये घटना कल दोपहर करीब 2 बजे हुई। आग लगाने वाले का नाम महेश रामचंद्र पांडेय है और यह शख्स घनसोली में रहता है. महेश 80 से 85 फीसदी तक जल चुका है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
सानपाडा रेलवे स्टेशन के पास जैसे ही शख्स ने खुद को आग लगाई वैसे ही आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन तबतक महेश 80 से 85 फीसदी जल चुके थे।घटना पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दी और इसके बाद कुछ ही समय में पुलिस भी मौके पर पहुंचीं। महेश पांडेय अपने घर पर अकेला ही रहा करता था और इस वजह से वह घर अपर ना जाकर स्टेशन के पास बाथरूम में ही सो जाय करता था। हालाँकि महेश ने खुद को क्यों जलाया इसकी जानकारी अबतक सामने नहीं आई है।
Also Read: सलमान खान के बर्थडे पर रितेश देशमुख ने किया ख़ास पोस्ट