ताजा खबरें

मकसूद ने ठुकराया सोनू सूद के जॉब का ऑफर, जानिए क्यों ?

340

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood)अब लोगों के बीच मसीहा के नाम से जाने जाते है। सोनू सूद ने लॉकडाउन के समय भी काफी लोगों की मदद की थी। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से कई लोगों की नौकरी चली गई है .इस समय कई लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए गाड़िया भी नहीं मिली. लोग भूखे प्यासे पैदल ही अपने गांव और घर पहुंच रहे थे। इसी दौरान अभिनेता सोनू सूद भगवान की तरह लोगों की मदद के लिए आगे आए। सोनू सूद ने कई लोगों की मदद कर उन्हें उनके घर तक पहुंचाया

अब भी सोनू सूद के घर के बहार लोगों की लम्बी कतारें लगती है। और ऐसे वक़्त में भी सोनू सूद जितना हो सके उतने लोगों की मदद करते है। वीडियो और ट्विटर के जरिये सोनू सूद लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास करते रहते है। मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर मोहम्मद मकसूद का गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अपना पेट भरने के लिए मकसूद सड़क किनारे बैठकर गाना गाय करते थे। उनके इस वीडियो को देखकर को सोनू सूद ने उनके लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया लेकिन मकसूद ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। मकसूद विकलांग है उनके दोनों पैर भी नहीं हैं। मकसूद सड़क किनारे बैठकर गाना गाकर अपने परिवार का गुजारा करता है।

आपको बतादें की मकसूद को सोनू सूद ने स्कूल में संगीत शिक्षक का ऑफर दिया था लेकिन मकसूद ने उस ऑफर को ये कहकर ठुकरा दिया की वो अपने किसी परिवार वाले के लिए नौकरी चाहते है ना की उनके लिए।

Also Read :- https://metromumbailive.com/team-india-t20-barish-newzealand/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़