महाराष्ट्र (Maharashtra) के सरकारी अस्पतालों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की घटना में अब तक छह लोगों की मौत हुई है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए, कुछ मरीजों को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है।
वहीं इस आग में कुछ मरीजों जलने की भी खबर है। दमकलकर्मी अस्पताल पहुंच गए हैं। और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी है। अब तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में आग की रोकथाम प्रणालियों की दक्षता का मुद्दा जरूर उठ खड़ा हुआ है।
पता चला है कि जिला अस्पताल में आग लगने के बाद 20 लोगों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि आग में कम से कम 12 से 15 लोग घायल हो गए और छह की मौत हो गई।
अहमदनगर के पालक मंत्री हसन मुशरिफ को जैसे ही पता चला कि अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। वह कोल्हापुर से तुरंत अहमदनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
हसन मुशरिफ ने कहा है कि, ‘अहमदनगर जिला सरकारी अस्पताल में आग के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से अस्पताल में आग लगी है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।
Report by: Rajesh Soni
Also read: नाबालिग लड़की से पडोसी ने की गंदी हरकत