ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मौलाना ने की नूपुर शर्मा को माफ करने की मांग, कहा-‘अगर नबी होते तो माफ कर देते….’

152

भाजपा (BJP)की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैग़म्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद से बवाल मचा हुआ है। मुस्लिम समाज नूपुर शर्मा के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आ रहा है। इन सभी विवादों के बीच मौलाना सुहैब कासमी ने बड़ा बयान दिया है।

मौलाना सुहैब कासमी ने कहा कि, ‘नूपुर शर्मा को माफी दे देनी चाहिए। अगर नबी होते तो वह माफ कर देते जैसा कि उन्होंने पहले भी किया है।

मुस्लिम समाज लगातार नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। इसको लेकर पिछले जुमे मुस्लिम समाज ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। हालांकि इस प्रदर्शन के दौरान देश के कई शहरों में हिंसा भड़क गई थी।

हिंसा के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिसवालों पर पथराव भी किया था। वहीं झारखंड की राजधानी रांची में तो उग्र भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को फायरिंग तक करनी पड़ गई। पुलिस फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/if-ed-comes-in-our-hands-devendra-fadnavis-will-also-vote-for-shiv-sena/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x