ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मेयर किशोरी पेडनेकर को मिली जान से मारने की धमकी

164

मुंबई (Mumbai)की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mayor Kishori Pednekar) को जान से मारने का धमकी भरा पत्र जारी किया गया है। आशीष शेलार

(Ashish Shelar)और किशोरी पेडनेकर के बीच हुए विवाद की पृष्ठभूमि पर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हंगामा हो गया है। पत्र में अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है।

किशोरी पेडनेकर को दूसरी बार धमकी मिली है। पहले भी उन्हें फोन कर धमकाया गया था। मेयर किशोरी पेडनेकर खुद थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं। वें शीघ्र ही शिकायत दर्ज कराएंगी। चूंकि पत्र में नाम अलग है, इसलिए यह पता लगाना संभव है कि पत्र किसने भेजा है।

इस धमकी भरे पत्र को लेकर भाजपा विधायक अतुल भातखलखर ने कहा कि, ‘महापौर ने पत्र को भाजपा से नहीं जोड़ा। महापौर को तत्काल सुरक्षा दी जानी चाहिए। राज्य सरकार को इस मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए। मुंबई की पहली नागरिक किशोरी पेडनेकर को धमकी भरा पत्र भेजने वाले शख्स के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/athiya-shetty-wears-k-l-rahuls-clothes-photo-viral/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x