ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मेट्रो 2(A) और मेट्रो 7 बनी मुंबईकरों की पहली पसंद, सवा लाख के पार हुई यात्रियों की संख्या

147

मेट्रो(Metro) 7 और मेट्रो 2 (A) को मुंबईकरों का बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। इसी वजह से गुड़ी पाडवा यानी 2 अप्रैल को शुरू हुई मेट्रो 2(A) और मेट्रो 7 में यात्रियों की संख्या सवा लाख के पार हो गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 2 अप्रैल को 20 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया था। सेवा शुरू होने के महज चार दिन बाद यात्रियों की संख्या सवा लाख के आंकड़ें को पार कर चुकी है। पहले दिन से मेट्रो सेवा को टेक्निकल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को कुछ तकनीकी खराबी की वजह से कुछ समय के लिए मेट्रो सेवा को रद्द करना पड़ा था।

मंगलवार को मेट्रो को टेक्निकल समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। मेट्रो की सभी सेवाएं निर्धारित समय पर चली। जानकारी के मुताबिक, 5 अप्रैल को शाम 6 बजे तक मेट्रो से करीब 14 हजार यात्रियों ने सफर किया। बता दें कि आरे से दहानुकारवाड़ी के बीच मेट्रो चल रही है। 2 अप्रैल को केवल 2 घंटे के भीतर 20 हजार और 3 अप्रैल को 56 हजार यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया था।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/200-schools-of-bmc-will-be-safe-many-facilities-will-increase-in-schools/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x